कटिहार के जयमाला शिक्षा निकेतन में खुला अत्याधुनिक रोबोटिक्स और AI लैब! पूर्व मंत्री डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी ने किया उद्घाटन, छोटे शहर के बच्चों को मिलेगी भविष्य की तकनीक

कटिहार के जयमाला शिक्षा निकेतन में रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ हुआ। इस पहल से छात्र भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे।

कटिहार. जयमाला शिक्षा निकेतन में सोमवार को रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ दुलाल चंद्र गोस्वामी ने लैब का शुभारंभ किया. विद्यालय के निदेशक डॉ सुशील कुमार सुमन ने बुके एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत नवम वर्ग के छात्र-छात्राओं के स्वागत गान से हुई.

भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे विद्यार्थी

उद्घाटन के बाद विद्यालय के निदेशक डॉ सुशील कुमार सुमन ने कहा कि जयमाला शिक्षा निकेतन का शैक्षणिक इतिहास गौरवशाली रहा है. पिछले 10 वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थी आईआईटी, नीट, एनडीए सहित राज्य और केंद्र स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के स्वरूप में भी बदलाव जरूरी है. रोबोटिक्स और एआई लैब की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इसके माध्यम से छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी प्रयोग और नवाचार का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा.

एआई और रोबोटिक्स का व्यावहारिक ज्ञान जरूरी

मुख्य अतिथि डॉ दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की भूमिका हर क्षेत्र में बढ़ेगी. ऐसे में विद्यार्थियों के लिए इन तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान बेहद जरूरी है.उन्होंने विद्यालय के छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए निदेशक और शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने और नियमित मेहनत करने की अपील की.

मोबाइल का उपयोग ज्ञान और विकास के लिए करें

डॉ गोस्वामी ने छात्रों को मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग मनोरंजन तक सीमित न रहकर ज्ञान और विकास का माध्यम बनना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया.

प्रोजेक्ट और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नई लैब के जरिए छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ा जाएगा. विद्यार्थियों को रोबोटिक्स और एआई आधारित व्यावहारिक परियोजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इससे उनमें समस्या समाधान, तकनीकी समझ और नवाचार की क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी.

शिक्षकों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जदयू राज्य परिषद सदस्य शिव प्रकाश गाड़ोड़िया, जदयू कदवा प्रखंड अध्यक्ष विजय दास मंडल, प्राचार्य एके निराला, वरिष्ठ शिक्षक बीके वर्मा, गोपाल झा सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद रहे. उपस्थित अतिथियों ने छोटे शहर में इस तरह की तकनीकी पहल को सराहनीय बताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >