प्राणपुर बिहार-बंगाल सीमा रेखा के समीप रोशना थाना व आजमनगर थाना क्षेत्र होते हुए महानंदा तटबंध पर दर्जनों ओवरलोड ट्रक का परिचालन धड़ल्ले से होने पर सड़क जर्जर हो गया. झारखंड से चलकर पश्चिम बंगाल होते हुए कटिहार जिला के रोशना थाना एवं आजमनगर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में माफिया द्वारा गिट्टी बालू सप्लाई का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है. जिससे महानंदा तटबंध जर्जर व गड्ढा में तब्दील हो रही है. स्थानीय ग्रामीणों व महानंदा विभाग के कनीय अभियंताओं ने ओवरलोड ट्रक परिचालन पर रोक लगाने को लेकर कई बार स्थानीय थाना रोशना व आजमनगर थाना पुलिस को भी अवगत कराया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी ग्रामीण सड़क व महानंदा बांध पर धड़ल्ले से सैकड़ों ओवरलोड ट्रक का परिचालन प्रत्येक दिन, दिन के उजाले एवं रात के अंधेरे में जोरों शोर से चल रहा है. जिसका देखरेख करने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है. दिन प्रतिदिन महानंदा तटबंध क्षतिग्रस्त का शिकार होते जा रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उक्त ओवरलोड ट्रक परिचालक पर अविलंब रोक नहीं लगी तो बाढ जैसी आपदा कभी भी इस बांध तटबंध पर हावी हो सकते है. स्थानीय ग्रामीण एवं महानंदा विभाग के कनीय अभियंताओं ने जिला पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी से ओवरलोड ट्रक परिचालन पर अभिलंब रोक लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
