जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा

जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा

कटिहार समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर, जन-भागीदारी, जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बताया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाया जाता है. अगला शिविर 02-06-2026 को आयोजित होगा. इन शिविरों में राजस्व, प्रमाण-पत्र, पुलिस, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा. डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिया. उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेने की अपील की. समन्वय समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ के पीपीटी के माध्यम से सभी संबधित विभागों यथा शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >