तीन पंचायतों में अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित

तीन पंचायतों में अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित

चौन्दी व बेलवा में निर्विरोध चयन, रघुनाथपुर में शमीम आलम 139 मत से विजयी बारसोई बारसोई प्रखंड अंतर्गत पैक्स चुनाव 2026 को लेकर बुधवार को मतगणना संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए गए. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया. चौन्दी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हरेराम सिंह तथा बेलवा पंचायत से मो. तैयब निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. दोनों ही प्रत्याशियों के निर्विरोध चयन को लेकर स्थानीय स्तर पर खुशी का माहौल देखा गया. रघुनाथपुर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिली. कुल 926 मतों की गणना में शमीम आलम ने 470 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महमूद आलम को 139 मतों से पराजित किया. महमूद आलम को 331 मत तथा जुलफकार को 61 मत प्राप्त हुए, 64 मतपत्र रद्द घोषित किए गए.मतगणना कार्य उच्च विद्यालय बारसोई बाजार में बुधवार की संध्या बेला में संपन्न हुआ. परिणाम घोषित होने के उपरांत सहायक निर्वाची पदाधिकारी मुमताज अहमद ने सभी नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया. प्रशासनिक स्तर पर चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, वहीं सामाजिक स्तर पर भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हुई. गुरुवार को प्रखंड कार्यालय बारसोई में अन्य विजयी पैक्स सदस्यों को भी औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >