आजमनगर में मौसा के घर घूमने आई 13 वर्षीय बच्ची की महानंदा में डूबने से मौत

आजमनगर में मौसा के घर घूमने आई 13 वर्षीय बच्ची की महानंदा में डूबने से मौत

आजमनगर थाना क्षेत्र के शनिचरीहाट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां महानंदा नदी में नहाने के दौरान 13 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई. मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के रानीपतरा निवासी गोविंद साह की पुत्री ऋतिक कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि ऋतिक कुमारी करीब एक माह पूर्व अपने मौसा राजेंद्र कुमार साह के घर आई हुई थी. वह दो अन्य लड़कियों के साथ महानंदा नदी में नहाने गई थी. नहाने के दौरान अचानक गहराई में जाने से तीनों लड़कियां डूबने लगीं. आसपास मौजूद लोगों की मदद से दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन ऋतिक कुमारी को बचाया नहीं जा सका और उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ महानंदा नदी के किनारे जुट गई. सूचना मिलने पर आजमनगर थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दूसरी ओर आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजा जा रहा है आगे की कार्रवाई जारी है. दूसरी तरफ अंचलाधिकारी रिजवान आलम में जानकारी देते हुए कहा प्रावधान अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सरकारी राशि के लिए आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >