बोर्ड ऑफिस के नाम पर मैट्रिक परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण कराने के लिए आ रहे फोन बन रहा जी का जंजाल, फेक कॉल से लोग हो रहे परेशान

बोर्ड ऑफिस के नाम पर मैट्रिक परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण कराने के लिए आ रहे फोन बन रहा जी का जंजाल, फेक कॉल से लोग हो रहे परेशान

-रिजल्ट से पूर्व फेल की सूचना से छात्रों के बीच दहशत का माहौल -हर दिन किसी न किसी को उत्तीर्ण करने के लिए किया जा रहा फ्रॉड कॉल -नाम रोल नंबर व अभिभावकों के नाम की दी जा रही फोन के दौरान सटीक जानकारी -किसी को गणित में फेल किसी को संस्कृत में फेल बताकर पास करने के लिए मांगे जा रहे तीन से पांच हजार की राशि कटिहार इंटर व मैट्रिक वाषिक परीक्षा 2026 समाप्ति के बाद कॉपी मूल्यांकन कार्य खत्म हो गया है. बिहार परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक परीक्षाथियों का 29 व दूसरे दिन रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए संभावना जतायी जा रही है. शिक्षाविदों में अनुमान लगाया जा रहा है कि टॉपरों को सूचना देकर बोर्ड ऑफिस तलब किया जा रहा है. इसी क्रम में बोर्ड ऑफिस के नाम पर मैट्रिक परीक्षाथियों को उत्तीर्ण कराने के लिए आने वाला फोन उनलोगों के बीच जी का जंजाल साबित हो रहा है. रिजल्ट से पूर्व फेल की सूचना भर से छात्रों के बीच दहशत का माहौल है. हर दिन किसी न किसी को उत्तीर्ण करने के लिए बोर्ड ऑफिस के नाम से फ्रॉड कॉल किया जा रहा है. फ्रॉड कॉल बड़े ही शालीनता से किये जा रहे हैं. अभिभावकों के मोबाइल पर विद्याथियों का रौल नम्बर, अभिभावकों के नाम यहां तक रिश्ते तक बताये जा रहे हैं. इससे एक बार अभिभावक भी घबरा रहे हैं कि सचमुच कहीं उनका पुत्र अनुत्तीर्ण तो नहीं है, किसी को गणित में फेल तो किसी को संस्कृत में फेल बताकर अभिभावकों को परेशान किया जा रहा है. उनके बच्चों को द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण कराने के लिए तीन हजार एवं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कराने के लिए पांच हजार की राशि मांगी जाती है. यह किसी एक परीक्षाथी के अभिभावकों की बात नहीं है, एक ही मोहल्ले के कई अभिभावक को फोन कर उनके बच्चे को अनुर्तीण होने की बात कहते हैं, कहा जाता है कि आपका पुत्र अमुक विषय में इतने नम्बर से फेल है, अभी उनका माक्स फाइल नहीं किया गया है, राशि भेजने पर ऐसे विद्याथियों को उत्तीर्ण करा दिया जायेगा. गुरूवार को भी कई अभिभावकों का कहना था कि एक दिन पूर्व बुधवार को उनके मोबाइल पर इसी तरह का कॉल आया था, जिसमें बताया कि उनका पुत्र मैट्रिक का परीक्षा दिया है, जवाब में हां कहने पर दूसरी ओर से उनके पुत्र का नाम, रिश्ता और रौल नम्बर बताकर कहा गया कि संस्कृत और गणित में आपका पुत्र अनुतीर्ण है, अगर द्वितीय श्रेणी से पास करवाना चाहते हैं तो तीन हजार एवं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कराना चाहते हैं तो पांच हजार की राशि भेजिए, फिलवक्त आपके पुत्र का माक्स फाइल नहीं हुआ हे, शीघ्र राशि भेजने की बात कह कर कॉल कट कर दिया गया, अभिभावकों ने इस तरह के आने वाले कॉल का पता लगाकर प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >