विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल करें, विधायक

विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल करें, विधायक

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विगत दिनों तेज आंधी व बारिश के कारण कटिहार में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के चरमरा जाने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता कटिहार, बारसोई और तमाम अभियंताओं को युद्ध स्तर पर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्थानों पर जहां विद्युत आपूर्ति ठप है. प्राथमिकता देकर उसे चालू करने का निर्देश दिया. क्योंकि भीषण गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. ज्ञातव्य है कि विगत तीन दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने नॉर्थ बिहार पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार से दूरभाष पर बात कर विद्युत आपूर्ति से संबंधित कठिनाइयों को दूर करने को कहा. उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है. मिरचाईबारी में विद्युत ट्रांसफार्मर के गिर जाने केक कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित करने की कार्य प्रगति पर है. आज लगभग सभी जगहों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >