कटिहार प्रखंड स्थित मेघु टोला दक्षिण करीमुल्लापुर पंचायत में पिछले दिन हुए अग्निकांड के पीड़ितों को रेडक्रांस सोसाइटी की ओर से राहत सामग्री उपलब्ध करायी गयी. सचिव संतोष गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंची. राहत सामग्री में बड़ा तिरपाल, चावल, दाल, मुढ़ी आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि रेडक्रांस हमेशा से परमार्थ का कार्य करती आयी है. अनिल चमरिया ने कहा, आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती या सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग न होना है. प्रबंध समिति सदस्य बबन झा, श्यामल मंडल, अनिल मंडल, गीता देवी, निपेन मंडल, भूषण मंडल, आयन मंडल, पिंटू मंडल, आरती देवी आदि 50 परिवारों के घर जले. इस मौके पर मनिहारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुखिया, सरपंच सहित शक्ति सिंह आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
