डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के सौरिया पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दूसरी बार रामप्रसाद महतो को निर्वाचित घोषित किया गया है. प्रखंड संसाधन केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार की देर शाम मतगणना संपन्न हुआ. चुनाव परिणाम के अनुसार रामप्रसाद महतो 591 मत प्राप्त हुआ है. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बबलू महतो को 489 मत से संतोष करना पड़ा. दूसरी बार रामप्रसाद महतो 102 विजय हुई. बीडीओ शुभम प्रकाश, थाना अध्यक्ष विजय कुमार, अपर अध्यक्ष अमलेंदु सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. मुखिया निरंजन कुमार मंडल, भाजपा प्रखंड महामंत्री संतोष कुमार साह, शिवधारी केवट, श्याम केवट, डंडखोरा पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, सतबीर कुशवाहा, केशव केवट, रवि कुशवाहा, बुधन केवट, राजेश मालाकार, विक्रम शर्मा, सूरज केवट, बबलू केवट आदि ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष रामप्रसाद महतो को बधाई दी.
सौरिया पंचायत से दूसरी बार अध्यक्ष बने रामप्रसाद महतो
सौरिया पंचायत से दूसरी बार अध्यक्ष बने रामप्रसाद महतो
