नगर पंचायत बरारी: रामनाथ निर्विरोध, अनिता व दीपक भी बने सशक्त स्थायी समिति सदस्य

नगर पंचायत बरारी: रामनाथ निर्विरोध, अनिता व दीपक भी बने सशक्त स्थायी समिति सदस्य

बरारी नगर पंचायत बरारी की सशक्त स्थायी समिति के तीन रिक्त पदों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में अनिता देवी व दीपक कुमार निर्वाचित घोषित किए गए जबकि रामनाथ चौधरी निर्विरोध चुने गए. एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव ने तीनों विजयी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे. समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. एसडीओ की निगरानी में प्रखंड सभागार बरारी में सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई. 11 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि तीनों पदों के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. सदस्य पद संख्या एक अनिता देवी को चार मत, नाजीनी बेगम को तीन मत, सुरेन्द्र कुड़ैल को दो मत तथा साहिरा खातून को शून्य मत मिले. सर्वाधिक मत पाकर अनिता देवी निर्वाचित घोषित हुईं. सदस्य पद संख्या दो रामनाथ चौधरी एकमात्र प्रत्याशी थे, अतः उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. सदस्य पद संख्या तीन दीपक कुमार को 08 मत और रिंकी कुमारी को 03 मत प्राप्त हुए. सर्वाधिक मत मिलने पर दीपक कुमार विजयी घोषित किए गए. चाक-चौबंद सुरक्षा रही चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीडीओ धीरेन्द्र धीरज, कार्यपालक दंडाधिकारी कटिहार विभेष आनंद, बीपीआरओ राज कुमार सिंह मौजूद रहे. दंडाधिकारी जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह, पुअनि राजेंद्र प्रसाद यादव, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >