रामचंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष तो प्रकाश कुमार महतो बने महामंत्री

रामचंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष तो प्रकाश कुमार महतो बने महामंत्री

बैठक में कटिहार मजदूर संघ का किया गया विस्तार- हजारों मजदूरों की मजदूरी, ग्रेच्युटी, ईएसआईसी, इपीएफ बकाया भुगतान की मांग कटिहार श्रम कल्याण केंद्र प्रांगण में कटिहार मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किये गये. कटिहार मजदूर संघ का विस्तार करते हुए जिला स्तर पर संगठन का विस्तार किया. नई कमेटी में महामंत्री प्रकाश कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर चौधरी, हरेंद्र मिश्रा, लालमोहन सिंह, पूरन महतो,अखिलेश यादव, संजय चौधरी, ममता सिंह, उत्तम कुमार ठाकुर, शंकर सिंह, मोहनलाल सिंह, जबकि कोषाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, संयुक्त महामंत्री के रूप में प्रभु नाथ दुबे, बेचन सिंह, नारद झा, शोएब, श्याम केवट, अजीत सिंह बनाये गये. कटिहार जिले के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कटिहार प्रखंड अध्यक्ष सुनीता शर्मा, हसनगंज प्रखंड चंदन कुमार मंडल, कदवा प्रखंड सविता देवी, आजमनगर प्रखंड यशवंत कुमार पंडित, बारसोई प्रखंड रफीक, बलरामपुर प्रखंड विमल कुमार सिंह, प्राणपुर प्रखंड गोपाल पासवान, मनिहारी प्रखंड जयप्रकाश यादव, अहमदाबाद प्रखंड उत्तम ठाकुर, कुरसेला प्रखंड अवधेश राम, कोढ़ा प्रखंड सुमित कुमार, मनसाही प्रखंड रवि कुमार मंडल, समेली प्रखंड संतोष कुमार मंडल सहित कार्यकारिणी में 21 सदस्यों को शामिल किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि पूरे जिले के श्रमिकों के हक और हकुक को लेकर लड़ाई लड़ी जायेगी. श्रमिकों कर्मचारियों को बिहार सरकार की न्यूनतम मजदूरी, कर्मचारी राज बीमा निगम का लाभ, भविष्य निधि का लाभ सत प्रतिशत दिलाया जायेगा. अध्यक्ष ने बताया कि सन बायो मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड पुराना जूट मिल के निदेशक कोलकाता के उद्योगपति 2001 में बिहार सरकार से मिल चलाने को लिया. लेकिन आज तक सही ढंग से कभी भी मिल में श्रमिकों को वेतन, ईएसआईसी, इपीएफ, ग्रेच्युटी, पेंशन का लाभ आज तक नहीं मिला है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि जब सन बायो के निदेशक मिल चलाना नहीं चाहते हैं. मिल को जोग रहे हैं तो ऐसी स्थिति में बिहार सरकार स्पष्ट रूप से निदेशक से मिल वापस कर बिहार के किसी बड़े उद्योगपति को मिल चलाने को दे दें. हजारों मजदूरों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. आरोप लगाते हुए कहा कि सन बायो मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड पुराना जूट मिल के निदेशक हजारों मजदूरों की मजदूरी ग्रेच्युटी, ईएसआईसी, इपीएफ का पैसा बकाया रखे हुए हैं. वर्तमान में जहां 1000 से ज्यादा मजदूर काम करते थे. 50 मजदूर भी काम नहीं कर रहे हैं. बिहार सरकार ने निर्णय लिया है की बिहार के सभी जिलों में उद्योग का जाल फैलाया जायेगा तो हम लोग भी मांग करते हैं कि आरबीएचएम जूट मिल की 55 एकड़ जमीन में जो 8 जनवरी 2016 से बंद है. उसमें भी नया उद्योग लगाया जाय. जबतक कटिहार में नए सिरे से उद्योग नहीं लगेगा तब तक हम लोग की लड़ाई जारी रहेगी. अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि 15 मार्च के बाद सन बायो मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड पुराना जूट मिल के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग कर श्रम अधिनियम के तहत मिल चलाने का निदेशक से आह्वान किया जायेगा. साथ ही श्रमिकों के सभी बकाया राशि भुगतान करने का भी लड़ाई लड़ी जायेगी. बैठक में सैकड़ों श्रमिक एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >