कटिहार भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय कार्यालय, महेश्वरी एकेडमी के प्रांगण में एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर के सदस्यों का बैठक आहूत की गयी. इस संस्था में स्काउटिंग गाइडिंग के क्षेत्र में सबसे सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट गाइड, रोवर रेंजर इस संस्था के सदस्य बन सकते है. एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर स्काउट गाइड कटिहार जिला संगठन की नींव रखी गयी. कटिहार ईकाई के संस्थापक सदस्य एडवोकेट राजेश कुमार वर्मा, डॉ कुमार अमरेश, अनूप कुमार उपाध्याय, रामबाबू, रवि रंजन कुमार के द़ारा कटिहार ईकाई गठित गयी. सभी राष्ट्रपति पुरस्कृत स्काउट गाइड की आहूत बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर के पद पर राष्ट्रपति रोवर राजेश कुमार वर्मा का नाम प्रस्तावित कर चुना गया. संगठन के नव नियुक्त कोऑर्डिनेटर ने श्री वर्मा ने बताया कि संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए नियमानुसार नये सदस्यों को जोड़ा जायेगा. सभी सदस्यों के सहयोग से इस संगठन को आगे बढ़ाया जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन से आये अटास के वरीय सदस्य पंडित विनोद गुरु के मार्गदर्शन में अटास का कार्यक्रम किया गया. इस बैठक में और भी राष्ट्रपति स्काउट गाइड को जोड़ना एवं संगठन के क्रियाकलापों की चर्चा की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
