– आज से शुरू होगी कथा वाचन कटिहार श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शनिवार से बाबा श्यामजी का 50वां स्वर्ण जयंती महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है. शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में 10 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस महोत्सव में मुख्य रूप से आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी के की कथा होगी. वह शुक्रवार को कटिहार पहुंच चुके है. स्टेडियम में भव्य दरबार बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्री श्याम मित्र मंडल के 50वां वर्ष यानी स्वर्ण जयंती महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री श्याम प्रेमी इस शीतलहरी मे भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए तैयारी में जुटे हुए है. उत्सव को लेकर श्री श्याम प्रेमियों मे काफ़ी उत्साह का माहौल है. जोश खरोश के साथ लगे हुए है. जानकारी के अनुसार श्री श्याम मित्र मंडल शनिवार को पूर्वाह्न 10.00 बजे स्थानीय श्री श्याम मंदिर अड़गड़ा चौक से मंगल कलश यात्रा निकालेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल राजेंद्र स्टेडियम पहुंचेगी. उसके बाद श्री मद्भागवत माहात्म्य व मंगलाचरण की शुरुआत होगी. बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जायेगी. साथ ही पूजा पाठ कार्यक्रम आरंभ होगा. श्रीमद्भागवत दिव्य कथा वाचन रोजाना दिन के दिन के 3.00 बजे से संध्या 7.00 बजे तक होना है. पंडित सरोज जी शास्त्री के सानिध्य में पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कराया जायेगा. पूजा में सभी जजमानों से श्रीमद्भागवत कथा का संकल्प कराया जायेगा. शनिवार से नौ जनवरी तक श्री भागवत कथा होगी. साथ ही रासलीला भी आयोजित होगी. अंतिम दिन 10 जनवरी को हवन एवं पूर्णाहुति आयोजित की गयी है. साथ ही भंडारा का आयोजन भी है. प्रत्येक दिन श्रीमद्भागवत कथा के पश्चात श्री श्याम मित्र मंडल के भजन कलाकारों के द्वारा रंगारंग मधुर भजनों की प्रस्तुति भी की जायेगी. नगर को तोरण द्वारों एवं पताकाओं से सजाया गया है. भक्तजनों के जूते चप्पलों को रखने के लिए पादुकालय, शुद्ध पेयजल, चाय, शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोशनी की भी भरपूर व्यवस्था रहेगी. साथ ही संस्था के सदस्यों के साथ साथ नागरिक सुरक्षा व स्काउट एंड गाइड का सहयोग भी मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
