सड़क पर जमा बारिश का पानी दे रहा बीमारी को दावत

सड़क पर जमा बारिश का पानी दे रहा बीमारी को दावत

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल पंचायत में सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से आमजनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर पानी लंबे समय तक जमा रहने से सड़क की हालत और भी खराब होती जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन समय पर समाधान नहीं होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. ग्रामीण मुकेश, रंजीत और राकेश ने बताया कि हल्की बारिश के बाद ही सड़क तालाब जैसी बन जाती है. जिससे पैदल चलना और वाहनों का परिचालन दोनों मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि सड़क पर जमा गंदा पानी बीमारियों का कारण बन सकता है. मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है. साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >