माल परिवहन में रेलवे ने किया बेहतर प्रदर्शन, मई माह में 1034 रेक अनलोड

माल परिवहन में रेलवे ने किया बेहतर प्रदर्शन, मई माह में 1034 रेक अनलोड

कटिहार

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार सहित अन्य रेल मंडल में मई माह में माल परिवहन के क्षेत्र में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. अनलोडिंग गतिविधियों में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. इस महीने के दौरान, पूरे जोन में मालगाड़ियों के 1034 रेक अनलोड किए गए, जो वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जोन की एक मजबूत शुरुआत को दर्शाता है. एनएफ रेलवे के कटिहार सहित अन्य रेल मंडल में खाद्यान्न, खाद्य वस्तुएं, उर्वरक, चीनी, एसएनटीपी-कोयला, नमक, टैंक और अन्य सामग्रियों जैसे ज़रूरी और औद्योगिक सामग्रियों का निर्बाध परिवहन सुनिश्चित किया. इन सामग्रियों को अपने क्षेत्राधिकार के विभिन्न गुड्स शेडों पर कुशलता पूर्वक हैंडल किया गया. जिससे समय पर आपूर्ति और परिचालन बना रहा.

कटिहार रेल मंडल क्षेत्र में 134 रेक को किया अनलोड

माल परिवहन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बिहार राज्य के कटिहार रेल मंडल के क्षेत्र में कटिहार, पूर्णिया, अररिया, जोगबनी, किशनगंज, बथनाहा सहित अन्य स्टेशन पर 134 रेक तथा, पश्चिम बंगाल के मालदा सहित अन्य रेलवे स्टेशन में 196 रेक अनलोड किए गये. इनमें अति आवश्यक और आवश्यक दोनों प्रकार की सामग्रियां शामिल थे. जिससे पूरे इलाके में आपूर्ति श्रृंखला, व्यापार कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियां और अधिक मजबूत हुईं है. असम में सबसे अधिक 557 रेक अनलोड किए गये. जिनमें 271 रेक अति आवश्यक सामग्रियों और 286 रेक आवश्यक सामान के थे. इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर के अन्य राज्य में 146 रेक अनलोड की है.

कहते हैं सीपीआरओ

सार्वजनिक वितरण प्रणाली, औद्योगिक गतिविधियों और रोजमर्रा की उपभोक्ता ज़रूरतों को पूरा करने में रेलवे अहम भूमिका निभाती है. जिससे क्षेत्र में लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है. फील्ड यूनिट्स की कड़ी निगरानी और आपसी सहयोग से, एनएफआर ने टर्नअराउंड समय और अनलोडिंग की क्षमता में सुधार किया है. इससे भरोसेमंद फ्रेट संचालन और पूर्वोत्तर के सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता और अधिक मज़बूत हुई है.

कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ एनएफ रेलवे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >