भैंस के झुंड से रेलवे फाटक का पाइप क्षतिग्रस्त

भैंस के झुंड से रेलवे फाटक का पाइप क्षतिग्रस्त

– आपातकाल फाटक से हो रहा काम, मरम्मति में जुटे रेलकर्मी बरारी काढागोला रेलवे समपार फाइव बी के पाइप गेट से भैंस की झुंड टकराने से रेलवे फाटक का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया. रेलवे अधिकारी आपातकाल फाटक से काम लिया जा रहा है. रेल अधिकारी फाटक पाईप को सही करने में जुटे हैं. इस बीच कुछ देर के लिए आवाजाही में परेशानी हुई. लेकिन रेलकर्मी की तत्परता से सेवा बहाल कर ली गई. कई लोगों ने बताया कि यह रेलवे फाटक काफी व्यस्त है. लोगों एवं वाहनों के साथ जानवरों की आवाजाही बहुतायत के कारण आये दिन कुछ ना कुछ घटना हल्के पाईप गेट के कारण हो रही है. लोगों ने बताया कि गेट पर मजबूत फाटक लगाने से घटनाएं कम जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >