ट्रेनों में होने वाली भीड़ को लेकर रेल व जिला प्रशासन अलर्ट

महाकुंभ मेला को लेकर रेल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है.

डीएम व एसपी ने बीती देर रात प्लेटफार्म का किया निरीक्षण, दिये कई दिशा-निर्देश

कटिहार. महाकुंभ मेला को लेकर रेल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. सोमवार की रात डीएम मनेश कुमार मीना, एसपी वैभव शर्मा, एसडीओ आलोक चंद्र चौधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर प्लेटफार्म का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसीएम संगीता मीना सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे. प्लेटफार्म पर प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों के प्रवेश करते ही प्लेटफार्म पर मौजूद श्रद्धालुओं व यात्रियों में ट्रेन में चढ़ने को लेकर अफरा-तफरी को जिला प्रशासन व रेल प्रशासन नियंत्रित कर उन यात्रियों को सरलता से ट्रेनों में चढ़ा रहे थे. डीएम व एसपी यात्रियों की भीड़ नियंत्रण, ट्रेनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर रेल पुलिस, आरपीएफ सहित रेलवे अधिकारी को निर्देशित किया गया.

प्लेटफार्म पर होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे रेलवे अधिकारी

रेलवे अधिकारी प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों में होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं. प्लेटफार्म पर होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर कार्यालय को पल पल अपडेट कर रही है. ताकि महाकुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो. अप्रत्याशित भीड़ को रेल प्रशासन नियंत्रित कर श्रद्धालुओं को सरलता से ट्रेनों में चढ़ा रहे थे. बताते चले की रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और स्टेशनों पर बढ़ते भीड़-भाड़ को लेकर रेल अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है. ताकि प्लेटफार्म पर होने वाले भीड़ को नियंत्रित की जा सके. रेल यात्री सुरक्षित महाकुंभ के लिए यात्रा प्रारंभ कर सकें. महाकुंभ स्नान को लेकर सीमांचल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे है. जिस कारण ट्रेनों व प्लेटफार्म पर अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिलती है. इस भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार एडीआरएम एमके सिंह सुरक्षा व्यवस्था का खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. भीड़ भाड़ की स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर सीसीएमआई आरपीएफ, ऑपरेटिंग स्टाफ और अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित किए हुए हैं. ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ 25 फरवरी तक होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >