पूर्णिया विश्वविद्यालय की पंचम सेमेस्टर परीक्षा 11 जून से, कटिहार में 5 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

Purnea University Exam: पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह के निर्देशानुसार कटिहार जिले में परीक्षा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट:

Purnea University Exam: पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पंचम सेमेस्टर (दिसंबर 2025 सत्र 2023-27) की परीक्षा 11 जून से शुरू होगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा कार्यक्रम और रूटिंग संबंधित महाविद्यालयों को भेज दी गई है. कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्राधीक्षकों और परीक्षा नियंत्रकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह के निर्देशानुसार कटिहार जिले में परीक्षा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

दो पालियों में होगी परीक्षा

केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मिलन कुमार ने बताया कि परीक्षा 11 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

जिले में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्र

पूर्णिया विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कटिहार जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

डीएस कॉलेज, कटिहार : एमजेएम महिला कॉलेज एवं बीडी कॉलेज बारसोई के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

केबी झा कॉलेज, कटिहार : डीएस कॉलेज एवं बीएम कॉलेज बरारी के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे.

एमजेएम महिला कॉलेज, कटिहार : आरवाई मनिहारी कॉलेज एवं एसआरसीडी कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

सीमांचल बीएड कॉलेज, बैगना : केबी झा कॉलेज के छात्र यहां परीक्षा देंगे.

लवकुश डिग्री कॉलेज, प्राणपुर : आरडीएस कॉलेज सालमारी एवं बलरामपुर कॉलेज बलरामपुर के परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है.

सीसीटीवी निगरानी में होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की है. परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. कदाचार करते पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

परीक्षा नियंत्रकों ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में वीक्षक एवं दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा परीक्षा अवधि के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >