बलिया बेलौन मेडिकल हब की पहचान बना चुके सालमारी बाजार के दवा दुकानदारों ने बुधवार को अपनी दुकान बंद रखकर ऑनलाइन दवा की बिक्री, कॉरपोरेट द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने, नकली दवाओं से देश को बचाने की मांग को लेकर एकजुटता के साथ 24 घंटे का हड़ताल में डटे रहे. इस दौरान सभी दवा दुकानों की शटर बंद थी. दुकान के बाहर बैनर पोस्टर लगा कर विरोध दर्ज करते हुए सरकार के मनमानी के खिलाफ विरोध जताया. भारत मेडिकल के रियाज आलम, केजीएन ड्रग्स एजेंसी के नायाब ने बताया की सभी केमिस्ट एकजुटता के साथ हड़ताल में है. ऑनलाईन प्लेटफार्म द्वारा बिना वैध पर्चा के आसानी से दवा उपलब्ध होने से मरीजों की सेहत को खतरा है. मेडिकल दुकानदारों का रोजगार ख़तरे में पड़ गया है. इस व्यवस्था को वापस लेने की मांग की है. इस व्यवस्था से कॉरपोरेट कम्पनियों की मनमानी बढ़ जायेगी. दवा व्यवसायों का हड़ताल के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों को दवा नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग दर दर भटकते रहे. आपातकालिन स्थिति के लिए सरकारी अस्पताल में मेडिकल स्टोर तो खुला था, लेकिन वहां कुछ दवा मिलने के बाद भी मरीजों की परेशानी कम नहीं हुई. केमिस्टों के हड़ताल का असर बलिया बेलौन, कुरूम में भी देखा गया. हड़ताल में भारत मेडिकल, केजीएन ड्रग्स एजेंसी, शम्स मेडिकल, पीएल ड्रग्स एजेंसी, एएन ड्रग्स एजेंसी, जायेब सेंट्रल ड्रग्स एजेंसी सहित सभी मेडिकल दुकानदारों का पूर्ण सहयोग रहा.
सालमारी में दवा दुकान बंद कर जताया विरोध
सालमारी में दवा दुकान बंद कर जताया विरोध
