मनिहारी में शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता, एसडीपीओ

मनिहारी में शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता, एसडीपीओ

मनिहारी मनिहारी विधानसभा चुनाव का मतदान 11 नवंबर को होना है. अनुमंडल प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारी की जा रही है. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार के नेतृत्व में रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. पूरे नगर का भ्रमण किया. इसका अलावा गांवों का भ्रमण भी किया गया. अर्धसैनिक बल के जवान भी शामिल थे. मनिहारी विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो यह प्राथमिकता है. मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गयी. मौके पर मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार आनंद समेत पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे. मनिहारी में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >