कटिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की संस्थान मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से विकास दिवस का आयोजन दिघरी में किया गया. कार्यक्रम मे कुमोद कुमार मंडल ने बताया अभिरुचि के अनुसार अपने योग्यताओं का चयन करके देश को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाती है. सामाजिक कार्यकर्ता हरिप्रसाद मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को देशभर में विकास दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन भारत के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रेरणा को समर्पित है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनायी है तथा अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है. कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखें. मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन भी किया गया. इसमें 50 युवक-युवतियों ने भाग लिया. जिसमें प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान आयुषी कुमारी, तृतीय स्थान कुमारी आंचल ने प्राप्त किया. सभी विजेता प्रतिभागी को डायरी, पेन, शील्ड, टोपी देकर पुरस्कृत किया गया. मंच संचालन एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल ने किया. कार्यक्रम में यूथ क्लब अध्यक्ष हरिप्रसाद मंडल, कमोद कुमार मंडल, वार्ड सदस्य राजेश कुमार, धर्मानंद मंडल, शिक्षक जित्तन कुमार, आशुतोष कुमार, मिथुन कुमार, माय भारत युवा स्वयंसेवक आनंद कुमार, कुणाल कुमार एवं सभी छात्र छात्राओं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
