हसनगंज में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी

हसनगंज में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी

– चार बूथों पर 2534 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग हसनगंज प्रखंड में पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रखंड के दो पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित था. जिसमें कालसर पंचायत में केवल एक उम्मीदवार होने के कारण चुनाव निर्विरोध हो गया. ढेरुआ पंचायत में तीन प्रत्याशी होने के कारण 18 मार्च 2026 को मतदान कराया जायेगा. मतदान केंद्र उमवि ढेरुआ पश्चिम को बनाया है. मतदान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए केंद्र को चार भागों में विभाजित किया है. केंद्र 2 बायां भाग मतदाता की संख्या 1 से 650 तक, केंद्र 2 क मध्य भाग मतदाता की संख्या 651 से 1300 तक, केंद्र 2 ख दायां भाग मतदाता की संख्या 1301 से 1950 तक, केंद्र 2 ग बायां भाग मतदाता 1951 से 2534 तक. ढेरुआ पंचायत में महिला और पुरुष मतदाताओं को मिलाकर कुल 2534 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शानू कुमार झा ने बताया कि पैक्स निर्वाचन को लेकर सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है. दो पंचायत में चुनाव होना था. एक कालसर पंचायत में निर्विरोध है, तो दूसरा ढेरुआ पंचायत से पांच अध्यक्ष पद लिए नामांकन किया था. दो नाम वापसी के बाद तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रखंड में ढेरुआ पंचायत में केवल चुनाव होना है. प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >