जनगणना 2027 की तैयारी तेज, अब घर बैठे करें ऑनलाइन स्व-गणना

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, अब घर बैठे करें ऑनलाइन स्व-गणना

कोढ़ा बिहार में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल व पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने आम नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा प्रदान की है. लोग अब घर बैठे ही अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल से दर्ज कर सकेंगे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, नागरिकों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा. परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा. एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण किया जा सकेगा. जिससे डेटा की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उपयोगकर्ता को अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा. मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा. इसके बाद मानचित्र पर अपने घर की सटीक लोकेशन चिन्हित करनी होगी. जिला, पिन कोड तथा गांव या शहर की जानकारी भरनी अनिवार्य होगी. जनगणना की विस्तृत प्रश्नावली भरनी होगी. सभी जानकारी भरकर सबमिट करने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की एक यूनिक सीआइडी प्रदान की जायेगी. जो एच अक्षर से शुरू होगी. यह आईडी एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेजी जायेगी. आगे की पूरी प्रक्रिया में यही पहचान का आधार बनेगी. सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतिम सबमिशन के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा. नागरिकों से अपील की गई है कि वे सभी जानकारी सावधानी पूर्वक भरें और सबमिट करने से पहले प्रिव्यू में उसकी जांच अवश्य कर लें.ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गणनाकर्मी घर-घर जाकर सी आइडी के आधार पर जानकारी का सत्यापन करेंगे. यदि दर्ज की गई जानकारी सरकारी रिकॉर्ड से मेल खाती है, तो उसे स्वीकार कर लिया जायेगा. अन्यथा आवश्यक संशोधन किया जायेगा. इसके अलावा, किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव के लिए राज्य सरकार ने जन शिकायत पोर्टल भी उपलब्ध कराया है. जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. राज्य सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना-2027 में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >