प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में जमीन संबंधी किसी भी तरह का कार्य नहीं होने पर जमीन मालिकों में आक्रोश व्याप्त है. जमीनी विवाद निपटारा करने के लिए जमीन संबंधी परिमार्जन, दाखिल खारीज, नकल, पंजी वन पंजी टू, लगान रसीद सहित सभी तरह का कागजात तैयार किया जाना है. ताकि, जमीन संबंधी आपसी विवाद को निपटारा किया जा सके. अंचल कर्मी के द्वारा साफ शब्दों में कह दिया जाता है कि नेटवर्क नहीं है. जिससे जमीनी विवाद निपटारा के बदले मारपीट होने कि समस्या बनी रहती है. अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि नेटवर्क नहीं रहने के कारण अंचल कार्य ठप है. दर्जनों जमीन मालिकों ने शीघ्र जांच कर नेटवर्क चालू कराने तथा जमीनी संबंधी विवाद निपटारा कराने की मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
