सदापुर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व हवन आयोजित

सदापुर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व हवन आयोजित

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के भौनगर पंचायत की सदापुर गांव के सार्वजनिक शिव मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा हवन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया. श्रद्धा व भक्ति के साथ श्रद्धालुओं भाग लिया. श्रद्धालुओं हाथों में भगवा झंडा व जयश्री राम के नारों के साथ भक्तिमय माहौल रहा. मुखिया सत्यनारायण यादव ने कहा की पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक विधियों के साथ श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा हवन के लिए अनुष्ठान किया. कर्म कोटी अधिवास, अन्न अधिवास, रथ यात्रा के बाद प्राण प्रतिष्ठा हवन सोमवार को आयोजित कर जल अभिषेक एवं भण्डारण का आयोजन किया. आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत व धार्मिक चेतना को जागृत कराते हैं. कमेटी एवं सभी ग्रामीणों को इस आयोजन के लिए बधाई दी. समस्त ग्रामीणों का सहयोग प्राप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >