आजमनगर पीएसएस से सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बिजली रहेगी बाधित

आजमनगर पीएसएस से सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बिजली रहेगी बाधित

बलिया बेलौन आजमनगर पीएसएस के कनीय अभियंता विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की 33 केवी आजमनगर फीडर का तार की क्षमता बढ़ाने के लिए आठ जनवरी से 25 जनवरी तक प्रत्येक दिन सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक 33/11/केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, आजमनगर से जुड़े सभी 11 केवी फ़ीडरो की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. उन्होंने बताया कि आजमनगर पीएसएस अन्तर्गत बिजली तार बदलने, बिजली पोल लगाने का कार्य होने के कारण बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से बिजली से संबंधित सभी कार्य सुबह आठ बजे से पहले या एक बजे के बाद करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा की उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली उपलब्ध कराने के लिए मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >