रख-रखाव को लेकर आज पांच घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

आपूर्ति प्रमंडल बारसोई से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर से होकर गुजर रही 33 केवीए बारसोई फीडर लाइन को मेंटेनेंस करने के लिए शट डाउन लिया जाएगा.

– देर से बहाली की आशंका से उपभोक्ताओं में चिंता

– 33 केवी बारसोई फीडर को शिफ्ट करने के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक शटडाउन घोषित

कटिहार, बारसोई.

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बारसोई ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर से होकर गुजर रही 33 केवी बारसोई फीडर लाइन को मेंटेनेंस (साइड शिफ्ट) करने के लिए शनिवार 13 जून को बारसोई प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना जारी की है. विभागीय विज्ञप्ति के अनुसार बारसोई विद्युत शक्ति उपकेंद्र के अधीन आने वाले क्षेत्रों में इस अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी. कार्य पूरा होने के बाद दोपहर 1:00 बजे से विद्युत आपूर्ति बहाल करने का दावा किया गया है.

ज्यादा देर तक ठप कर दी जाती है आपूर्ति

हालांकि, उपभोक्ताओं के बीच इसको लेकर आशंका बनी हुई है कि स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी विभाग द्वारा निर्धारित समय पर शटडाउन समाप्त करने की घोषणा की जाती रही है लेकिन कई बार तकनीकी कारणों अथवा कार्य में विलंब के चलते बिजली आपूर्ति चार से पांच घंटे बाद ही सामान्य हो पाती है. ऐसे में संभावना है कि शनिवार को भी निर्धारित समय के बाद कुछ अतिरिक्त समय तक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है. बिजली पर निर्भर व्यवसायियों, दुकानदारों, छात्रों तथा आम उपभोक्ताओं ने विभाग से अनुरोध किया है कि कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कर यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल की जाय. लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए पूर्व तैयारी करने की सलाह दी गई है. ताकि लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की स्थिति में परेशानी कम हो. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने अथवा किसी आपातकालीन परिस्थिति की स्थिति में उक्त कार्य को किसी अन्य तिथि पर भी किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >