आज बारसोई में सात घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आज बारसोई में सात घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

– दस एमवीए पावर ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर बिजली रहेगी ठप बारसोई 33/11 केवी पीएसएस बारसोई में लगे 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर (पीटीआर) के खराब हो जाने के कारण उसके स्थान पर नया 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा. इस कार्य को लेकर शनिवार 16 मई 2026 को बारसोई प्रखंड एवं बारसोई क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बारसोई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 मई को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के कारण यह असुविधा होगी. विभाग ने आम उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि मौसम खराब हुआ अथवा कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हुई तो उक्त कार्य को दूसरे दिन भी किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >