शहर के मिरचाईबाड़ी सहित कई इलाकों में 24 घंटे से बिजली गुल

शहर के मिरचाईबाड़ी सहित कई इलाकों में 24 घंटे से बिजली गुल

डिजिटल पर लगा दें – बिजली पानी के लिए हाहाकार, चापाकल के सहारे आये लोग – गृहिणियों को होना पड़ रहा परेशान, जेनरेटर के लिए मचा हाहाकार कटिहार जिले में शनिवार की रात 8:00 बजे आयी तेज आंधी व बारिश से शहर के मिरचाईबाड़ी सहित कई इलाकों में दूसरे दिन रविवार को भी बिजली गुल रही. पिछले 24 घंटे से बिजली गुल होने से लोगों के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. घरों में इनवर्टर के जवाब दिए जाने की वजह से उमस में लोग तपते रहे. इस दौरान मोबाइल चार्ज पर भी आफत हो गए. जिसका नतीजा रहा कि एक दूसरे के बीच कम्युनिकेशन गैप हो गया. किसी तरह सरकारी विभागों में पहुंचकर लोग अपने अपने मोबाइल को चार्ज कर एक दूसरे से बातचीत करना शुरू किया. रविवार की देर शाम तक में मिरचाईबाड़ी, भेड़िया रेखा, बीएमपी, तेजा टोला, मेडिकल कॉलेज रोड, सिरसा, कादेपुरा, दलन समेत कई लाखों की बिजली बिल रही उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली विभाग के पदाधिकारी को जानकारी लेने के लिए किए गए फोन का जवाब भी पदाधिकारी द्वारा नहीं दिया दिए जाने से उपभोक्ताओं में आक्रोश का माहौल दिखा. आंधी से 50 से अधिक पोल गिरे, ट्रांसफार्मर व तार क्षतिग्रस्त मालूम हो कि शनिवार की रात 8:00 बजे से ही आई आंधी और बारिश के बीच शहर में लगभग 100 पेड़ धराशाई हो गए. करीब 50 से अधिक पोल भी गिरे. जबकि कई जगहों के ट्रांसफार्मर, पोल सहित गिर गया. जिसका नतीजा रहा कि रविवार को दिन भर बिजली नदारत रही. तेजा टोला में गिरे बिजली की तार के चपेट में आकर एक की मौत होगी. तेजा टोला में रविवार को गिरे हुए तार के चपेट में आने से एक युवक राहुल कुमार चौहान की मौत हो गई. लोगों ने बताया कि रविवार की अहले सुबह राहुल अपने गाय को लेकर खूंटा ठोकने के लिए जा रहा था. जहां पहले से तार गिरा हुआ था. बिजली प्रवाहित होने की वजह से उसे करेंट लग जाने से मौत हो गयी. कुछ इलाकों में दोपहर में बिजली हुई चालू शनिवार की रात ठप बिजली का लोगों के द्वारा बेसब्री से इंतजार आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. रविवार दोपहर हृदयगंज में करीब 12 से बजे के बीच बिजली बहाल कर दी गयी. अनाथालय रोड स्थित सुबह ही बिजली को बहाल कर दिया गया था. जबकि गौशाला क्षेत्र में करीब 1:00 बजे बिजली दुरुस्त कर दिए. कई इलाकों में अभी भी लोगों के बीच बिजली आने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. जानकारी को लेकर बार-बार फोन करने के बाद भी नहीं दिया गया जवाब कार्यपालक अभियंता विद्युत धीरज कुमार सिंन्हा व सहायक अभियंता विद्युत आशुतोष कुमार को बार-बार फोन करने के बाद भी जवाब दिया जाना मुनासिब नहीं समझ गया. जिसके कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >