दोपहर से बिजली आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी से परेशानी

दोपहर से बिजली आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी से परेशानी

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दोपहर करीब एक बजे से बिजली गुल होने के बाद पूरे इलाके में हाहाकार की स्थिति बन गई. भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया. बिजली आपूर्ति ठप रहने से पंखे, कूलर और पानी की व्यवस्था प्रभावित हो गई. सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ी. लोग लगातार बिजली विभाग से संपर्क कर जानकारी लेने में जुटे रहे. मामले को लेकर बिजली विभाग के रजनीश कुमार ने बताया कि सोनैली-सालमारी 33 केवी लाइन में बिसनपुर हॉल्ट के पास केबल ब्लास्ट हो गया है. कहा कि पूर्णिया से तकनीकी टीम आने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू हो सकेगा. मरम्मत कार्य में समय लगने की संभावना है तथा शाम करीब सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जतायी गई है. लगातार घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में नाराजगी भी देखी गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है. जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >