KATIHAR : पुलिस ने फरार आरोपित के घर पर चिपकाया इश्तेहार

जिला के हसनगंज थाना पुलिस द्वारा Gr No-3424/14 एवं 3256/16 के अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तेहार का तामिला किया गया.

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट :

जिला के हसनगंज थाना पुलिस द्वारा Gr No-3424/14 एवं 3256/16 के अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तेहार का तामिला किया गया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर हसनगंज थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए संबंधित अभियुक्त के घर पहुंचकर विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चस्पा किया गया तथा आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से निर्गत आदेश के अनुपालन में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है.हसनगंज थाना पुलिस द्वारा फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >