कटिहार नववर्ष को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी. प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन पेट्रोलिंग की गयी. पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया तथा रात के समय विशेष गश्त की व्यवस्था की गयी. संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखते हुए वाहनों की जांच की गयी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गयी. ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किया गया. जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. पुलिस प्रशासन ने आमलोगों से अपील की. वे नव वर्ष का उत्सव शांति और सौहार्द वातावरण में मनायें. सभी धार्मिक स्थल व पार्क में लोगों की उमड़ पड़ी थी भीड़ नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, तीनगछिया काली मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. लोगों की सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात थे. मंदिरों में होने वाले भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस पदाधिकारी व बल डटे रहे. जबकि महावीर मंदिर मिरचाईबाड़ी मोड़ के समीप ट्रैफिक थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी व बल तैनात थे. जो ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
