लावारिस मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

लावारिस मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के कोलासी क्षेत्र में घूम रहे एक लावारिस युवक को डायल 112 की टीम द्वारा सुरक्षित थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हुआ. जिससे उसकी पहचान करना प्रारंभ में कठिन हो रहा था. तलाशी के क्रम में उसके जेब से प्राप्त आधार कार्ड की जांच की गई. जिसमें उसकी पहचान नीतीश कुमार, पिता शंकर पासवान, थाना मोहिदीनगर, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई. इसके आधार पर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनों से संपर्क किया गया. सत्यापन उपरांत लड़के को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. इससे पूर्व भी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को पुलिस द्वारा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा गया था. बाद में उचित सत्यापन के बाद उसे उसके परिजन भोलू ऋषि, निवासी विशनपुर, थाना मनिहारी, जिला कटिहार को सुपुर्द कर दिया गया. कोलासी पुलिस की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र में मानवता और संवेदनशीलता का संदेश गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >