21 मवेशियों को पुलिस ने बरामद कर छह तस्करों को किया गिरफ्तार

सहायक थाना पुलिस ने शरीफ गंज में छापेमारी कर दो पिकअप वाहन से 21 मवेशियों को बरामद कर छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

कटिहार. सहायक थाना पुलिस ने शरीफ गंज में छापेमारी कर दो पिकअप वाहन से 21 मवेशियों को बरामद कर छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों पिकअप को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पशु तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. जिसका परिणाम है कि एक महीने में आठ से 10 दर्जन गाय एवं उसके बछड़े को बरामद किया गया है. एसपी के निर्देश पर सहायक थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर शरीफगंज में छापेमारी कर दो पिकअप से गाय एवं बछड़े कुल 21 मवेशी बरामद किये. इसके पश्चात पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर लिया. सहायक थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुकेश कुमार सिंह, पिता निरंजन सिंह रोबिन कुमार पिता स्व बिहार मुंडा निवासी जयनगर थाना मनसाही, कपिल देव यादव पिता घनश्याम यादव, रुपेश यादव पिता अशोक यादव, अभय यादव पिता शिवराज दिलारपुर थाना मनिहारी, रजाक संदलपुर थाना कोढ़ा के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >