720 ग्राम गांजा पुलिस ने की बरामद

720 ग्राम गांजा पुलिस ने की बरामद

कटिहार एसपी के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस ने आदमपुर में छापेमारी कर 720 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थ विक्रेता व तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते आ रही है. इसी दौरान बलरामपुर थाना अध्यक्ष को गांजा तस्कर की सूचना मिली. उक्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की. जिस क्रम में पुलिस ने 720 ग्राम गांजा बरामद किया. जबकि मारुति फरार होने में सफल रहा. इस संदर्भ में स्थानीय थाना में एनटीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >