कटिहार जिले के बीएमपी-7 के मैदान में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को लक्ष्य अभ्यास कराया गया. इस दौरान विभिन्न थानों व इकाइयों से आए पुलिस कर्मियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप हथियारों का संचालन करते हुए निशानेबाजी का अभ्यास किया. प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया. अधिकारियों ने जवानों को हथियारों के सुरक्षित उपयोग, रख-रखाव तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ाना एवं किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से निपटने के लिए उन्हें तैयार करना बताया गया. इस प्रकार के नियमित लक्ष्य अभ्यास से पुलिस कर्मियों की लक्ष्य में एकाग्रता, सटीकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.
पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने किया लक्ष्यभाष
पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने किया लक्ष्यभाष
