गेड़ाबाड़ी चौक पर पुलिस ने कई वाहनों से वसूला जुर्माना

गेड़ाबाड़ी चौक पर पुलिस ने कई वाहनों से वसूला जुर्माना

कोढ़ा एसपी के निर्देश पर प्रभारी थानाध्यक्ष कोढ़ा कुणाल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी चौक पर संचालित किया गया. जहां छोटी-बड़ी सभी प्रकार की गाड़ियों की बारीकी से जांच की गयी. जांच में बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों, ट्रिपल लोडिंग तथा कागजात नहीं रखने वाले चालकों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गयी. पुलिस की इस सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. अभियान के क्रम में कई वाहनों का चालान काटा गया और जुर्माना वसूला. प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया है. स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >