प्रतिनिधि, कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी में छापेमारी कर दो महिलाओं को 11 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस को सूचना मिली कि बंगाल से शराब लेकर दो महिला तस्कर रेल मार्ग से कटिहार पहुंची है. उक्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने मिरचार्ईबाड़ी में छापेमारी की. उत्पाद टीम में शामिल महिला पुलिस बल ने संदेह के आधार पर रोके गये महिला की तलाशी ली. इस दौरान शरीर में छुपाकर शराब लेकर आ रही महिला के पास से 11 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर महिला बिंदिया देवी, मीरा देवी जो कोढ़ा थाना के जुराबगंज निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
