तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर गोविंदपुर गांव में छापेमारी कर सभी आरोपितों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपितों में अशोक चौहान, पिता स्व रामस्वरूप चौहान, गोविंदपुर, बंधन चौहान, पिता अशोक चौहान, गोविंदपुर, बिट्टू चौहान, पिता रामस्वरूप चौहान, गोविंदपुर, थाना रौतारा निवासी है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि ये सभी आरोपित पूर्व में हुए विवाद और मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे. न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी ये पुलिस गिरफ्त से बचते रहे. सोमवार को टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >