पुलिस ने स्मैक के साथ तीन तस्करों को बाइक के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ तीन तस्करों को बाइक के साथ किया गिरफ्तार

कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोरसंडा गांव के समीप से 15.73 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. स्मैक की बरामदगी और तीन युवकों के गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने एक बाइक को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपितों में सोनू कुमार (25), किशन कुमार (25), ग्राम थाना रुपौली वार्ड 11 जिला पूर्णिया निवासी सहित शिव शंकर भारती (26) राजेन्द्र पार्क डुमरिया थाना कुरसेला जिला कटिहार निवासी शामिल हैं. तीन युवक स्मैक तस्करी के कार्य से जुड़ा हुआ है. तीनों युवक स्मैक का किसी जगह डिलीवरी करने जा रहा था. पुलिस तीनों युवकों से गहन पुछताछ कर रही है. स्मैक तस्करी का अवैध धंधा ने शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाके में पांव पसार रखा है. स्मैक नशा सेवन और तस्करी के कार्य में युवा वर्ग संलिप्त बताया जाता है. थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांव से पुलिस स्मैक के साथ इसके धंधे बाज को गिरफ्त में ले चुकी है. क्षेत्र में स्मैक तस्करी का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. घातक इस सुखा नशा लत के आदि लोगों का जीवन गर्त में जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >