पुलिस ने दो कांडों के तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि कांड संख्या 122/25 के आरोपित मसलिक आलम, नेकुला निवासी को छापेमारी अभियान चला कर घर से गिरफ्तार किया गया है. सीएसपी बैंक संचालन से लूट का मामला दर्ज था. घटना के बाद से वह फरार था. गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चला कर गिरफ्तार किया गया है. वाहन जांच के दौरान मीनापुर फुटानी चौक के पास शक के आधार पर बाइक का डिक्की जांच करने पर रमेश मंडल, बलराही, थाना डंडखोरा, संतोष कुमार मंडल, धनहरा, थाना प्राणपुर निवासी को 16.650 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही बाइक जब्त की गयी है. मंगलवार को तीनों आरोपित को कटिहार न्यायालय भेजा गया है. उन्होंने बताया की अपराध नियंत्रण के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >