कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में पुलिस टीम गठित की गयी थी. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस वारंटी और फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चला रही है. ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति कायम रहे. उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >