बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सालमारी थाना में पदस्थापित पुअनि हरे राम साहू के दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. दर्ज प्राथमिकी में बताया कि थाना क्षेत्र के जितवारपुर वार्ड में सनफराज किराना व चाय की दुकान करता है. जो चोरी छिपे काफी दिनों से गांजा बेचता है. सूचना सत्यापन के पश्चात उक्त कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के लिए पुलिस पहुंचने पर वहां से एक व्यक्ति भागने लगा नाम पता पूछने पर अपना नाम सनफ आलम 40 वर्ष ग्राम जितवारपुर का निवासी बताया. सरफराज के घर एवं दुकान की तलाशी ली गयी. जहां से पकड़ाये व्यक्ति के दुकान में रखे पॉलिथीन में बंधा हुआ एक किलो 484 ग्राम गांजा बरामद हुआ. गांजा के बारे में पूछे जाने पर गिरफ्तार व्यक्ति सनफराज ने बताया की बारसोई में आकर गांजा देता है. सालमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा लगातार कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि चोरी छिपे नशीला पदार्थ बेचा जाता है. इस पर कार्रवाई हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
