नवादा मोड़ से पुलिस ने नशेड़ियों को पकड़ा

नवादा मोड़ से पुलिस ने नशेड़ियों को पकड़ा

– कुल आठ शराबियों को किया गिरफ्तार हसनगंज थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ में पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 08 शराबियों को नशे में धूत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबियों को पुलिस ने रविवार की दोपहर 12 बजे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की व एसआई दीपक कुमार ने बताया कि पियारूल पिता इदरीश, सिराजुल पिता हबीबुर रहमान दोनों साकिन चांपी थाना रौतारा, पिंटू कुमार उरांव पिता देवनारायण उरांव, उपेंद्र उरांव पिता देवनारायण उरांव, वेदांत कुमार पिता मदन मंडल तीनों साकिन बघुवाकोल, मनखुश विश्वास पिता माया शंकर विश्वास साकिन कालसर पांचों थाना हसनगंज, रवि कुमार पिता स्व रामकुमार साह साकिन नयाटोला वार्ड नंबर 35 थाना नगर सभी जिला कटिहार को नवादा मोड़ में शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार सभी शराबियों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 40/2026 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त सभी शराबियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >