दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोढ़ा रौतारा थाना कांड संख्या 101/26 बीएनएस में नामजद दो प्राथमिक अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में महताब, पिता शेख जमीर एवं जूही खातून, पति ताहिर, दोनों रौतारा निवासी हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. अग्रिम कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. रौतारा थानाध्यक्ष लालसार बिन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. कांड से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है. आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >