पूर्व कांड के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व कांड के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार के फलका से रिपोर्ट,

फलका थाना पुलिस ने पूर्व के एक मामले में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि फलका थाना कांड संख्या- 94/25 के एक मामले में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त अजमल, सिमरिया, थाना कोढ़ा को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. जिसकी तलाश की जा रही थी. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की गई तथा सभी कानूनी एवं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है. कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >