शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

बलिया बेलौन मुकुरिया- सालमारी रेल लाइन पर 16 जनवरी को सालमारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक ने सालमारी थाना को एक मेमो सौंपा. जिसमें बताया गया कि ट्रेन संख्या 15720 कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से ठोकर लगने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. मृतक की उम्र लगभग 49 वर्ष बतायी जा रही है. सालमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराकर सदर अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके. आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी अन्य जिले या राज्य का भी हो सकता है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी साझा कर रही है. उसके परिजनों को सूचना दी जा सके. सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का कोई परिजन या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता है और जिसका हुलिया लगभग 49 वर्ष के पुरुष से मेल खाता हो, तो वे तत्काल सालमारी थाना से संपर्क करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >