पुलिस ने 37 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर को पकड़ा

पुलिस ने 37 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर को पकड़ा

हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कालसर व जगरनाथपुर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो पुरुष व एक महिला तस्कर को कुल 37 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि अनिल उरांव पिता स्व गोविंद उरांव साकिन जगरनाथपुर, संजीव उरांव पिता परीसलाल उरांव साकिन कालसर व पिंकी देवी पति मोहन उरांव साकिन कालसर तीनों थाना हसनगंज जिला कटिहार को गुप्त सूचना पर 37 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार तीनों तस्करों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 98/26 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. एसआई दीपक कुमार, अर्जुन कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >