कटिहार. आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस की सरगर्मी तेज हो गयी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर संपूर्ण जिले में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जिला पुलिस सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. नगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक पर नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया वाहन, तीन पहिया वाहन, चार पहिया वाहनों की सघनता से जांच की. वाहनों की तलाशी के बाद गाड़ी में सवार संदिग्ध लोगों की भी तलाशी ली गयी. बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आमजनों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दृष्टिकोण से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
