रचनाकार विनोद मिश्रा के काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण

रचनाकार विनोद मिश्रा के काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण

कटिहार ””वेदना सुनकर किसी की रो पड़े जो, भावना कितनी सघन सोचो भला”” और ऐसे ही अनेकों दिल छूने वाली पंक्तियों से संचित कविता संग्रह ””जब वेदना किसी से जुड़ी”” का लोकार्पण जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन कटिहार के तत्वाधान में इंदिरा गांधी पुस्तकालय कटिहार में किया गया. जिला सहकारिता विभाग के पदाधिकारी, कवि, कहानीकार, समालोचक विनोद कुमार मिश्रा की इस कृति के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लब्ध ख्यातिप्राप्त कवयित्री और कथाकार डॉ आरती स्मित और विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय डिग्री कॉलेज पलासी के प्रिंसिपल प्रो मनोज पराशर, पूर्णिया विश्वविद्यालय हिन्दी के विभागाध्यक्ष प्रो जीतेश कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो कामेश्वर पंकज सहित कई साहित्यकार मौजूद थे. समाज के लिए उपयोगी है कविता संग्रह शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और इसके पश्चात प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत को पुष्पांजलि अर्पित किया. कवि विनोद मिश्रा की धर्मपत्नी और शिक्षिका विनीता कुमारी के द्वारा अपने सरस्वती वंदना के मनोहर प्रस्तुति ने सभी को आह्लादित कर दिया. मुख्य अतिथि डॉ आरती स्मित ने कहा कि विनोद मिश्रा ने अपने व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद अपनी साहित्य साधना को जिस प्रकार जारी रखा है. यह अनुकरणीय है. कविता संग्रह की भूमिका में लेखक प्रो मनोज पराशर ने पुस्तक की कई कविताओं को अद्भुत बताया और इसकी तुलना धूमिल से की. कवि कामेश्वर पंकज ने इन कविताओं को समाज का धरोहर और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया. कवि विनोद मिश्रा ने अपनी इस कृति के प्रकाशन का श्रेय अपनी माता पिता, धर्मपत्नी, मित्रों और अपने गुरुजनों को दिया और कहा कि बहुत जल्द उनके द्वारा रचित ऐसी कई अन्य कृतियों का लोकार्पण जल्द किया जायेगा. इस विमोचन समारोह में मंच का संचालन शिक्षक और कवि अजय कुमार मीत ने किया. कवि गोष्ठी में कविता पाठ द्वितीय सत्र में आयोजित कवि गोष्ठी में मंच संचालन प्रकाश तिवारी ने किया. इस अवसर पर हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सरस,अवध बिहारी आचार्य, जवाहर देव, विकास चंद्र ठाकुर, वागीश कुमार, बिनोद कुमार नैतिक, विपिन वियान हिंदुस्तानी, रंजीत कुमार तिवारी, गिरिधर कुमार, कलाम अजनबी, शाकिब कलिम, लक्ष्मी कुमारी, आम्रपाली यादव, नीतू बाबू, कन्हैया कुमार केशरी, दिवाकर पांडे आदि मौजूद थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >